काशोपुर में जन सुराज प्रत्याशी नीरज सिंह का सिक्कों से सम्मान

शिवहर के काशोपुर गांव में जन सुराज प्रत्याशी नीरज सिंह को लोगों ने सिक्कों से तौलकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने इसे “विकास पर भरोसे का वजन” बताया। नीरज सिंह ने कहा कि यह सम्मान परिवर्तन की उस भावना का प्रतीक है, जो शिवहर की जनता महसूस कर रही है।
मतदाता जागरूकता के लिए प्रशासन-प्रेस फुटबॉल मैच

मतदाता जागरूकता को लेकर समाहरणालय मैदान में जिला प्रशासन और पत्रकारों के बीच फैंसी फुटबॉल मैच खेला गया, जो बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय गुप्ता कैप्टन रहे।
शिवहर में आचार संहिता उल्लंघन पर शिशिर पर केस

शिवहर में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशिर कुमार के खिलाफ अंचल अधिकारी अनामिका कुमारी ने फतेहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिशिर कुमार ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए कहा कि कार्रवाई जदयू के इशारे पर की गई है।
शिवहर में सीएम नीतीश का कार्यक्रम रद्द, कार्यकर्ता मायूस

शिवहर में सीएम नीतीश कुमार का कार्यक्रम रद्द होने से कार्यकर्ताओं में मायूसी दिखी। खराब मौसम के बावजूद हजारों की भीड़ मैदान में जुटी रही। सांसद लवली आनंद ने सभा को संबोधित कर डॉ. श्वेता गुप्ता सहित सभी एनडीए प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
शिवहर में ₹88.74 लाख जब्त, 213 लोगों की गिरफ्तारी

एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद ₹88,74,599 की राशि जप्त की गई है और 213 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अवैध शराब व मादक पदार्थ भी बड़ी मात्रा में जब्त किए गए हैं। उन्होंने मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की।
